फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम के हत्यारोपी शूटर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 13 Jun 2026 07:33 PM IST

अलीनगर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने रविवार को मुनीम मनोज के हत्या के आरोपी शूटर सूरज उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि 6 जून को अशोक कुमार खरवार निवासी ग्राम चतुर्भुजपुर थाना मुगलसराय ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई मनोज कुमार (38) रोज की तरह सुबह करीब सात बजे काम के लिए श्रीराम धर्म कांटा, चंदासी जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम टरियां-पटपरा के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। मामले में थाना अलीनगर में प्राथमिकी दर्ज कर संयुक्त टीम गठित की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें