टांडाकला के ग्राम सभा सोनबरसा (बलुआ रोड) पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में सामने से आ रही टू-व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टू-व्हीलर पर चढ़ गया, जिससे बाइक सवार राजू (40 वर्ष), पुत्र लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगें टूट गईं। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे भतीजे सत्येंद्र (20) को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर गांव के लोग भारी संख्या में जुट गए। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। गंभीर रूप से घायल राजू को परिजनों ने आनन-फानन में प्राइवेट गाड़ी से वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही नशे की पुष्टि हो पाएगी। मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद ही नशे की पुष्टि हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।