फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में धमाका कर हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 24 Dec 2025 06:54 PM IST

चंदौली के बलुआ पुलिस ने धमाका कर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन और विस्फोटक उपकरण बरामद किया है। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज गांव में खश्बू किन्नर का मकान 21 दिसंबर की आधी रात को कुछ लोगों ने विस्फोट कर गिरा दिया। जिसके बाद खश्बू ने चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त मनोज कुमार (52), विशाल उर्फ शालू (30) निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ और मनीष (30 वर्ष) निवासी ग्राम गोबरक्षा थाना भगवानपुर, जनपद कैमूर (बिहार) को ग्राम तिरगांवां के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभियुक्त विशाल उर्फ शालू के विरुद्ध थाना बलुआ में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मनोज कुमार और मनीष के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें