फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली पुलिस ने 243 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, VIDEO

चंदौली में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिल से बिहार ले जाई जा रही 243 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार शराब तस्कर छानपाथर के रास्ते अवैध शराब बिहार ले जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नोनवट छानपाथर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार शराब तस्करों को रोका गया। तलाशी लेने पर 06 बोरियों में 27 पेटी (1215 पाउच) कुल 243 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजीत राजभर और विशाल राजभर नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें