जिले में जहां नौगढ़ और वनांचल क्षेत्रों के लोग गर्मी के मौसम में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं पीडीडीयू नगर की यूरोपियन कॉलोनी में बीते दो वर्षों से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।