फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना पैसा देने का झांसा देकर महिला के कान की बाली ले उड़े उचक्के, VIDEO

धानापुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार को दो उचक्के एक महिला को झांसा देकर सोने की कान की बाली लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई है। महराई निवासी मुराही देवी घरेलू कार्य से धानापुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवक पैदल चलते हुए पीछे-पीछे आए और ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचकर बातों-बातों में महिला को भरमाते हुए कहा कि वह अपनी कान की बाली दे दे तो बदले में उसे दोगुनी राशि वापस की जाएगी। करीब दस मिनट तक बातचीत कर आरोपियों ने महिला को झांसे में ले लिया। बाली लेने के बाद युवकों ने उसे एक थैला देते हुए पैसे गिनने को कहा। जैसे ही महिला बैग खोलने लगी, दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। बैग खोलने पर उसमें कोई रकम नहीं थी। महिला के शोर मचाने तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। परेशान महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। फरार उचक्कों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें