धानापुर कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को मरहूम सलामन खान की स्मृति में आयोजित सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में आकाश के हैट्रिक की बदौलत नादी ने प्रसहटा को 3-0 गोल से हरा दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने टॉस कराकर फीता काटा तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरूआत की।