चकिया तिराहा अलीनगर से पंचफेडवा मार्ग के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चंदौली के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाठक ने अधिकारियों से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता संतोष पाठक का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान नाले का निर्माण कूड़े के ढेर के ऊपर ही कर दिया गया और निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि पहली ही बरसात में कूड़ा धंस गया, जिससे नाली ऊपर लटक गई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।