मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।