चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी में प्रेसवार्ता कर यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि कफ सिरप मामले में कई सफेदपोश शामिल हैं। इसकी सीबीआई जांच हो या किसी सुप्रीम कोर्ट के कोई जज चाहे सेवा में हों या सेवानृवित्त हों उनकी अध्यक्षता में जांच हो।