एक ओर जहां यातायात माह के तहत पुलिस आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई में जुटी है, वहीं दूसरी ओर यातायातकर्मियों की खुद की लापरवाही लोगों के बीच सवाल खड़ा कर रही है। जिले के सबसे बड़े पड़ाव चौराहे पर बुधवार की सुबह यातायात पुलिस कर्मियों ने खुद बीच सड़क पर अपनी पांच से छह बाइकें खड़ी की थीं। इसके बावजूद वे आसपास खड़े आम नागरिकों के वाहनों का नो पार्किंग में चालान काटते नज़र आए।