फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के खेत में लगी आग से दहशत, धू-धू कर जला खेत, ग्रामीणों ने पाया काबू्, देखें वीडियो

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 08:31 PM IST

धानापुर थानाक्षेत्र के नौली पट्टी के सीवान में सोमवार को शाम चार बजे खेत के पास से गुजर रही बिजली के तार से निकली चिंगारी से राधेश्याम श्रीवास्तव की लगभग चार बीघा गेहूं को फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि आसपास के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी तभी लगभग साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति हुई तार पर पेड़ की टहनी से स्पार्किंग हुई और चिंगारी खेत में गिर गई और आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हार्वेस्टर की मदद से खेत में आगे के फसल को काट दिया गया जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाया और आस पास की किसानों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तब तक राधेश्याम की लगभग चार बीघा फसल राख हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन सहित राजस्व विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचकर राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया और कार्यवाहियों जुट गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें