कोतवाली पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दो युवकों को अवैध शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 44.155 लीटर अवैध शराब और 12 लीटर बीयर बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।