प्रदेश सरकार जहां ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाकर ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं सकलडीहा विकासखंड की उकनी बीरम राय ग्राम पंचायत में बुधवार को यह दावा धरातल पर खोखला नजर आया। ग्राम सचिवालय पर ताला लटका मिला और सचिव सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। काम कराने पहुंचे ग्रामीणों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई।