फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धरना-प्रदर्शन की तैयारी पर हरकत में आया पालिका प्रशासन, महीनों के जलभराव की समस्या का कुछ घंटों में समाधान

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 08:39 PM IST

लगता है नगर पालिका बिना धरना-प्रदर्शन के लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं करती है। नगर के वार्ड नंबर 21 सुभाषनगर में पिछले कई माह से जल भराव की समस्या शनिवार को धरना प्रदर्शन की तैयारी के बाद समाप्त हो गया। सभासदों के धरना प्रदर्शन की धमकी के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और नाला की सफाई कराई। इससे जल भराव की समस्या का समाधान हो गया। सुभाषनगर मुहल्ले में अफीम कोठी के समीप बनी नाली साफ सफाई के अभाव में गंदगी से पट गई। स्थिति हो गई कि नाली का पानी सडक पर बहने लगा। इससे 20 से 25 घरों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मुहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पालिका प्रशासन के अधिकारियों से की। यही नहीं इसकी शिकायत सभासद से भी की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पिछले पांच महीना से जल भराव की समस्या झेलते झेलते लोगों का सब्र शनिवार केा जवाब दे दिया। लोगों ने धरना प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी। लोगों के साथ सभासद भी आ गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें