फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय काली मंदिर हादसे में मृत पहलवान के घर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह;video

चंदौली जिले के पीडीडीयूनगर (मुगलसराय) स्थित प्राचीन काली मंदिर को हटाने के दौरान 10 जुलाई की रात गुंबद गिरने से हुई बलदेव यादव उर्फ झींगुर पहलवान की मौत के बाद बुधवार को सांसद वीरेंद्र सिंह चंदौली के डाड़ी गांव स्थित मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। सांसद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और पीड़ितों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर ही सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने मांग की कि मृतक बलदेव यादव किसान थे, इसलिए उनके परिजनों को कृषि दुर्घटना बीमा योजना के तहत तत्काल आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। सांसद ने कहा कि बलदेव यादव परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ऐसे में प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र राहत उपलब्ध करानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें