जनपद में बाढ़, डूबने और आग जैसी आपदाओं में राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को एनडीआरएफ 11वीं वाहिनी वाराणसी की टीम ने व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में आपदा मित्र, नागरिक सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। यह विशेष अभ्यास डीआइजी/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। एनडीआरएफ की तीस सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता कर रहे थे। टीम में द्वितीय कमांडर संतोष कुमार, डीसी प्रेम कुमार पासवान, डीसी डॉ. विवेक सिंह और इंस्पेक्टर शिवपूजन सिंह भी मौजूद रहे।