फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में प्राथमिक विद्यालय को शैक्षिक फर्नीचर का दान

कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आईडीबीआई बैंक, सिगरा शाखा द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सैफपुर, जनपद चंदौली को कुल 40 स्कूल बेंच, कार्यालय टेबल एवं कार्यालय कुर्सियों का दान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड, वाराणसी के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक स्वप्निल साहू एवं समाजसेवी आनन्द मोहन सिंह चंदेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के सहयोग से बच्चों को बेहतर संसाधन एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने आईडीबीआई बैंक के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक स्वप्निल साहू ने कहा कि बैंक सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग करता रहेगा। विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए आईडीबीआई बैंक का आभार व्यक्त किया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें