जहां एक ओर तैराकी सीखने के लिए लोग बड़े-बड़े स्विमिंग पूल और प्रशिक्षण केंद्रों का सहारा लेते हैं, हजारों रुपये खर्च करते हैं, वहीं डोमरी में गंगा किनारे एक ऐसी अनोखी पाठशाला चल रही है जहां बच्चों, युवाओं और महिलाओं को पूरी तरह नि:शुल्क तैराकी सिखाई जाती है। इस पाठशाला के संचालक हैं सूजाबाद के कन्हैया पहलवान, जो पिछले 15 वर्षों से मां गंगा की गोद में लोगों को तैराकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। बाढ़ के समय गंगा में कोई न डूबे इस संकल्प के साथ उन्हाेंने इस प्रशिक्षण की शुरुआत की थी।