मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटनवा गांव स्थित संकट मोचन कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक ही परिवार के मकान और दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। कॉलोनी निवासी सोती सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में चोरों ने पहले उनके घर में घुसकर अलमारी और बक्सों को खंगाला। वहां से करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित उनकी दुकान का ताला भी तोड़ दिया और वहां रखे जरूरी सामान व नगदी पर हाथ साफ किया।