जन अधिकार पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में डीएसपी पद पर चयनित निलेश कुमार मौर्य से उनके पैतृक गांव नई बाजार महेशुआं में मुलाकात कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने निलेश कुमार मौर्य को माल्यार्पण कर उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर निलेश कुमार मौर्य ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका संघर्ष और सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां जिले का गौरव बढ़ाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर सी.पी. आनंद, संजय सिंह, प्रदुम सिंह मौर्य, डॉ. काशीनाथ, डॉ. हंसलाल मौर्य, रमेश चंद्र मौर्य, परमानंद, धर्मराज, रोशन, रणजीत, चंद्रशेखर, अजीत, कल्याण सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।