पीडीडीयू नगर के चंधासी क्षेत्र में प्रस्तावित पुलिस चौकी निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को चौकी निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और निर्माण कार्य रोक दिया गया। विरोध के दौरान घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।