सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर में 23 नवंबर की रात छोटू की लाठी-डंडे और बोतल से पीट-पीटकर हत्या मामले के मुख्य आरोपी रितेश और पुलिस के बीच शनिवार की रात दो बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें रितेश के पैर में गोली लगी जबकि अभियुक्त की ओर से की गई फायरिंग में आरक्षी विष्णु दत्त प्रजापति के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।