फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकान और किचन को चेक कर लिए नमूने

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 PM IST

चंदौली नगर के रसकुंज नामक मिठाई की दुकान के कारखाने में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, एसडीएम पीडीडीयू नगर तहसील आलोक कुमार, सीओ आशुतोष और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान कारखाने में भीषण गंदगी देख अधिकारी भड़क गये। दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इसके बाद अधिकारियों ने परंपरा स्वीट्स के कारखाने में जाकर जांच की। अधिकारियों ने दोनों दुकानों के कारखानों से विभिन्न मिठाईयों व शीरे के सैंपल लिये और आगे की कार्रवाई में जुट गये। वाराणसी स्थित लहरतारा के रहने वाले सुनील श्रीवास्तव चंदौली स्थित परिवार न्यायालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है। सुनील श्रीवास्तव ने 01 सितंबर को पिता की तेरहवीं के लिए 31 अगस्त की शाम कार्यालय से लौटते समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के जीटी स्थित परंपरा स्वीट्स से दो किलो बर्फी खरीदी थी। आरोप लगाया कि अगले दिन एक सितंबर को जब उन्होंने बर्फी का डिब्बा खोला तो उसमें फफूंद लगी थी। उन्होंने बताया कि मिठाई परंपरा से खरीदी थी लेकिन मिठाई रसकुंज के डिब्बे में पैक थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रसकुंज के किचन की जांच की। जहां फर्श पर गंदगी बजबजा रही थी। जिस कड़ाही में मिठाईयां तैयार की जाती हैं उनकी सफाई महीनों से नहीं होने से गंदगी जमी थी। दीवार पर भी काफी गंदगी थी। यह देख अधिकारियों ने दुकान संचालक को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने परंपरा स्वीट्स में भी छापेमारी की।यहां भी खराब फर्श, और गंदगी देखने के मिली ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें