फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली के अलीनगर में 20 फीट नीचे गिरी कार, बाल बाल बचा चालक, अस्पताल ले जाया गया

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप मंगलवार को अल सुबह रिंग रोड के पुल से 20 फीट नीचे स्कॉर्पियो गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक घायल हो गया स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी आजाद यादव 22 वर्ष रिंग रोड पर स्कॉर्पियो चलाना सीख रहा था। इसी दौरान महेवा गांव के समीप रिंग रोड के पुल पर गाड़ी पीछे करते समय अचानक लगभग 20 फीट नीचे खेत में गिरने से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।जबकि चालक घायल हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने चालक को एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आंशिक चोटे आने पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने बताया कि रिंग रोड के पूल से स्कॉर्पियो गिर गिर गई। हालांकि चालक आंशिक रूप से चोटिल हुआ है। इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें