फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइटें कैंसिल, तीन दिन से फोन बंद…संकट में दुलहीपुर का युवा; VIDEO

ईरान और इजरायल के बीच जंग के कारण दुलहीपुर निवासी कौकब (28) दुबई में फंस गया है। वहां से भारत आने वाली सभी फ्लाईट कैंसिल है। वहीं कौकब से पिछले तीन दिनों से बात नहीं हो पा रही है। इससे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पिता जमशेद हुसैन को अब भारत सरकार पर भरोसा है कि सरकार किसी तरह बेटे को निकालेगी। दुलहीपुर निवासी जमशेद हुसैन के दो बेटे हैं। दोनों विदेश में रहते हैं। बड़ा बड़ा दुबई में एकाउंटेंट हैं जबकि छोटा बेटा इरान में रहकर पढ़ाई करता है। इरान और अमेरिका के बीच तनातनी के बाद छोटा बेटा बेलाल 10 दिन पहले वापस लौट आया। वहीं कौकब ने 27 को भारत की फ्लाईट पकड़ने की योजना बनाई। इस बीच जंग की शुरूआत हो गई और फ्लाई कैंसिल हो गई। रविवार को पिता जमशेद ने बताया कि बेटे ने 26 फरवरी को मैसेज किया कि फ्लाईट कैंसिल होने के कारण आना मुश्किल है। इसके बाद से लगातार कोशिश के बाद भी बेटे से बात नहीं हो पा रही है। उसकी कोई खबर भी नहीं मिल रही है। इससे परिवार में दुख का माहौल है। जमशेद ने कहा कि मैने बेटे को पहले ही आने का कहा था। बात मानकर छोटा बेटा इरान से 10 दिन पहले आ गया। काश बड़ा बेटा भी आ गया रहता तो चिंता नहीं रहती है। यह एहसास ही नहीं हुआ कि दुबई पर भी हमला होगा। जमशेद ने कहा कि उसे भारत सरकार पर यकीन है। दूतावास से लगातार संपर्क हो रहा है। उन्हें विश्वास है कि बेटे को सरकार दुबई से सुरक्षित वापस लाएगी। यही हाल असना गांव में कृष्णकांत उपाध्याय के घर का भी है। कृष्णकांत उपाध्याय दुबई के आबूधाबी में रहते हैं। अबू धाबी अमेरिकी बेस पर ईरान का लगातार हमला कर रहा है। वहीं कृष्णकांत की खबर परिवार वालों को नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें