फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक राजस्व के पांच सदस्यीय टीम ने की नापी, मकान स्वामियों की अटकी रही सांसें; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 25 Apr 2026 09:50 PM IST

पड़ाव क्षेत्र के जलीलपुर नई बस्ती में रेलवे और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को आराजी नंबर 25 की नापी की। राजस्व विभाग की ओर से पांच सदस्यीय टीम मौके पर नापी के लिए आई थी। लगभग पांच घंटे तक चली नापी के दौरान भवन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नापी करने आये राजस्वविभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपने की बात कही है। रेलवे ने नई परियोजना के तहत दो लाइनें बिछानी है। इसके तहत नई बस्ती जलीलपुर में लगभग दो दर्जन मकान प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर भवन स्वामियों में काफी नाराजगी थी। मकान तोड़े ना जाने व सही नापी करने के लिए ग्रामीणों ने डीएम चंदौली, रेलवे और सांसद चंदौली को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर नापी कराये जाने की मांग की थी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम पीडीडीयू नगर को मामले की जांच सौंपी थी। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे पांच सदस्यीय राजस्व विभाग की टीम मौके पर आई। इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सबसे पहले रेलवे की जमीन पर बड़ी लाइन और छोटी लाइन के लिए नापी की गई। इसके बाद वहां बने मकानों की भी नापी की गई। लगभग पांच घंटे तक नापी चली। इसके बाद राजस्व अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कहीं। इस मौके पर राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार अमित कुमार, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, लेखपाल रामप्यारे प्रसाद ,पंकज सिंह, सुजीत कुमार, हरि शरण आदि मौजूद रहे। वहीं रेलवे अधिकारियों में रेलवे सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार कनौजिया, विनय कुमार, दीपक कुमार, रघुवश सिंह, उमाशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय पासवान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें