शहर में 26 वर्षों से प्रत्येक सोमवार को लबे सड़क साप्ताहिक बाजार में 150 से ज्यादा दुकानें लगती हैं। सस्ता सामान मिलने के चलते यहां शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी खरीदारी करने आते हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए फल और सब्जी के ठेले भी सड़क पर लग जाते हैं। इससे नगर की मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है। वहीं दुकानदार अपनी बाइक को डिवाइडर पर ही खड़ा करते हैं। करीब एक किमी सड़क पर लगने वाले इस अस्थायी बाजार के सामाधान को लेकर कई बार अधिकारियों ने बैठक की लेकिन आज तक इसके लिए दूसरी जमीन नहीं मिल पाई।