फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल किए गए शिफ्ट, वीडियो में देखें काम का तरीका

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 05:12 PM IST

पड़ाव से गोधना बाईपास तक सिक्स लेन सड़क का काम चल रहा है। रविवार को हरिशंकरपुर मोड़ पर बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए चंदासी उपकेंद्र से जुड़े 1 से 5 व चंदासी फीडर से चार घंटे तक विद्युत कटौती की गई। इससे लगभग 28 हजार उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशाानी उठानी पड़ी। सिक्स लेन सड़क बनाने में जगह-जगह लगे पोल बाधा उत्पन्न कर रहे थे। कार्यदायी संस्था ने सुबह 11 से शाम 3:15 बजे तक खंभे शिफ्ट करने का काम किया। सावन में नागपंचमी को देखते हुए मरम्मत व अनुरक्षण कार्य भी किया गया। पीडीडीयू नगर, चंदासी कोयला मंडी, कैलाशपुरी, सुभाष नगर, रविनगर, पटेल नगर, गल्लामंडी, हरिशंकरपुर, हिलौनी, सिध्दार्थपुरम कालोनी, वृंदावन कालोनी, धरना, सतपोखरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों और बस्तियों में बिजली आपूर्ति ठप रही। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि चंदासी उपकेंद्र के 6 फीडरों से आपूर्ति बंद की गई थी। इस दौरान सिक्स लेन पर बिजली के पोल शिफ्ट करने आदि संबंधी काम किए गए। अवर सूधीर कुमार पटेल के नेतृत्व में 16 कर्मचारियों के साथ युद्धस्तर से कार्य करके शाम 3:15 बजे आपूर्ति बहाल की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें