फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30वीं रात भी जारी रही जलधारा हठयोग साधना, VIDEO

कंदवा क्षेत्र के कसवढ़-डेहरियाडीह गांव स्थित मां भवानी प्राकट्य स्थल परिसर में चंद्रमौलि मुनि उदासीन खड़ेश्वरी बाबा की जलधारा हठयोग साधना सोमवार को 30वीं रात भी जारी रही। बहती जलधारा के नीचे कठोर तप में लीन बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा से आशीर्वाद लिया। विश्व कल्याण को लेकर महंत चंद्रमौलि मुनि उदासीन खड़ेश्वरी बाबा 15 दिसंबर की रात से 41 दिवसीय जलधारा हठयोग साधना कर रहे हैं जो 24 जनवरी तक जारी रहेगी। बाबा के दर्शन के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, बाबा कीनाराम मठ के प्रबंधक रहे अजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय सिंह आदि भी पहुंच चुके हैं। जलधारा हठयोग साधना समाप्त होने के बाद तीन फरवरी से रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें