श्रावण मास को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने की, जिसमें जनपद के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।