फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, ट्रकों की टक्कर में चालक घायल; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 08:53 PM IST

चंदौली जिले के कटारिया क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाईवे पर घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह करीब 8 बजे तक नेशनल हाईवे-19 पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर वाराणसी से बिहार और बिहार से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर रफ्तार थम गई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिसंबर के मध्य में ही ठंड और कोहरे के इस प्रकोप ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच कोहरे के कारण रिंग रोड पर दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत करते हुए ट्रक के केबिन को काटा और करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें