लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। त्योहार पर अपने घर पहुंचने की उम्मीद में स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेनों में जगह पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेनों में सीटें तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। यात्रियों को गेट, गलियारे और टॉयलेट के आसपास बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।