चकिया पुलिस और स्वाट (एसओजी) टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अली हसन उर्फ शेरू अंसारी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी सोनू अंसारी भी जंगल में घेराबंदी कर दबोच लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।