फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 07:43 PM IST

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि और इसके कारण बढ़ी महंगाई के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण, एप्स्टीन फाइल और अमेरिका में अदाणी पर मुकदमे से ट्रंप के आगे घुटने टेक चुकी भाजपा सरकार के रूस से सस्ता तेल नहीं खरीदने के कारण, देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोलिय की कीमत बढ़ने के कारण महंगाई की मार आम जन झेल रही है। अमेरिकी दबाव में किसान व युवा विरोधी ट्रेड डील करनी पड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से अभी पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में बेतहाशा वृद्धि की गई है। इससे पहले व्यवसायिक गैस सिलेंडर और 5 किलो के सिलेंडर के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई थी। दूसरी तरफ बार बार नीट की परीक्षा लीक होने के कारण तपस्वी छात्र आत्म हत्या को मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, गुलाब राम, कुलदीप वर्मा, अरविंद पांडेय, माधवेंद्र मूर्ति ओझा आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें