फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदीपुर रजवाहा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 06:38 PM IST

राईट कर्मनाशा नहर से निकली गोविंदीपुर रजवाहा में कराए जा रहे नहर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसान विकास मंच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने ठेकेदार और सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने बताया कि गोविंदीपुर नहर में हेड से नौ किलोमीटर तक नहर को दुरुस्त करने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह कार्य सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी वाराणसी द्वारा कराया जा रहा है तथा सिंचाई विभाग इसकी निगरानी कर रहा है। आरोप है कि सेमरा फाल के पास लगाए जा रहे कुलावों में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें