फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में बच्चों ने पक्ष और विपक्ष में दमदारी से रखी अपनी बात, VIDEO

केंद्रीय विद्यालय के वाराणसी संभाग की ओर से राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता नगर के मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में हुई। इसमें पांच केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों ने संसद में पक्ष और विपक्ष की भूमिका में प्रखर वाद विवाद किया। बच्चों ने सरकार की नीतियों, योजनाओं, और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा में सुधार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, महिला सुरक्षा और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर विचार रखे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद और विशिष्ट अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों के संसद सत्र की शुरूआत हुई। इसमें विपक्ष की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष से बड़ी प्रखरता से सवाल पूछे और समाधान की मांग की। सत्ता पक्ष ने अपने तर्क और योजनाएं प्रस्तुत कीं। इस प्रकार यह प्रतियोगिता न केवल एक शैक्षिक गतिविधि रही, बल्कि इसने विद्यार्थियों को वास्तविक संसदीय प्रक्रिया का अनुभव भी कराया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने संविधान आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि नई पीढ़ी जितनी संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ेगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत और जीवंत बनेगा। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थी अपने विचारों को खुलकर रखते हैं और जनता की समस्याओं को मंच तक पहुंचाते हैं, जो एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त (कार्मिक)सोमित श्रीवास्तव, अपर सचिव शरद द्विवेदी, आशु लिपिक संसदीय कार्य मंत्रालय हेमंत, केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त दिनेश चंद मीना, विजय कुमार सोलंकी, पूर्व प्राचार्य कौशल कुमार भारती आदि ने निभाई। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य क्षमा सिंह, विनीता सिंह, मनीष कुमार त्रिपाठी, मनीष पांडेय, संगीत शिक्षिका शिल्पा सक्सेना, रविशंकर गौड़, नगीना राम, चंद्र भूषण प्रसाद, संजय कुमार वर्मा, सूर्यकांत राय, संजय कुमार सिंह, अमिताभ मिश्र, सोमनाथ ओझा, अरविंद कुमार, अनन्या, अनुराग, श्यामबिहारी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें