कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाव और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने नाटक और संवाद के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित रहने के उपाय बताए। साथ ही किसी भी असहज स्थिति में तत्काल मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।