फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुई चिलबिला कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी

चंदौली में बरहनी विकासखंड के चिलबिला कंपोजिट विद्यालय की चारदीवारी 29 अप्रैल 2026 को आए आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। चारदीवारी टूट जाने के कारण परिसर में असामाजिक तत्वों का लगातार प्रवेश हो रहा है, जिससे विद्यालय में गंदगी फैलाने के साथ-साथ तोड़फोड़ की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राय ने खंड शिक्षा अधिकारी धानापुर को पत्र देकर चारदीवारी निर्माण की मांग की थी, ताकि विद्यालय परिसर सुरक्षित रह सके। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में शराब की बोतलें फेंक रहे हैं, शौचालयों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं तथा समरसेबल पंप का पाइप भी तोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं, परिसर अब जुआ और ताश खेलने का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे विद्यालय का माहौल पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। विद्यालय के आसपास छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि पास में तालाब स्थित है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चारदीवारी निर्माण कराकर विद्यालय परिसर को सुरक्षित करने की मांग की है।इस संदर्भ मेँ खंड शिक्षा अधिकारी धानापुर अवधेश नारायण ने मामला संज्ञान मेँ है खंड विकास अधिकारी को चार दीवारी बनाने कि माग कि गयी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें