फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हुंकार, आठ मार्च से हड़ताल की चेतावनी

चंदौली जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस धरने में कार्यकत्रियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनकी प्रमुख मांगें हैं कि सरकारी कर्मचारी का दर्जा, उचित वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्यूटी और चिकित्सा सुविधा दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 8 मार्च से हड़ताल पर जाएंगी और लखनऊ कूच करेंगी। उन्होंने कहा कि वे अपनी सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें