कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर रविवार को सायं साढ़े सात बजे कस्बा स्थित शहीद स्मारक से क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया जो थाना चौराहा, सहित पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता को जय नारे लगाए गए। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह पाकिस्तान का कायराना हरकत है जिसमें निर्दोष और निहत्थे लोगों को मारा गया है। जिसका करारा जवाब दिया जाएगा।