फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरवाटांड़ बांध के 12 फाटक खोलकर छोड़ा गया 4970 क्यूसेक पानी; VIDEO

वनांचल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बांध, नदी, तालाब और पोखरे लबालब हो गए हैं। बांधों में पानी का दबाव बढ़ने पर सुरक्षा के मद्देनजर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और आसपास के गांवों में सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को नौगढ़ बांध से 18 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं बुधवार को औरवाटांड़ बांध के 12 फाटक खोलकर 4,970 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भैंसोड़ा बांध से भी बुधवार को 350 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। लगातार पानी छोड़े जाने से नदी-नालों में उफान की स्थिति बनी हुई है। जेई दीपक मिश्रा ने बताया कि डैम का रखरखाव सामान्य है। पानी का स्तर 896 फीट तक बनाए रखा जा रहा है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। विभागीय कर्मचारी बांधों के जलस्तर और पानी के बहाव पर लगातार नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें