विकासखंड परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना के दौरान धार्मिक विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 47 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में कुल 49 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित था लेकिन दो जोड़े किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके।