बुलंदशहर में एक दूल्हे की नोटों की माला में नकली नोट लगाकर पूरी कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने जब इस मामले की शिकायत पुलिस में की तो उल्टा उन्हीं के उपर आरोप लगाए जाने लगे। आरोप है कि पुलिस रसूखदार लोगों को बचाने के लिए उल्टा उन्हें आरोपी बनाने की कोशिश में है।