फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार ग्रामीण की मौत, दावत खाकर लौट रहे थे घर

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी तिलक सिंह की मोपे को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पिनौनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे तिलक सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर गोविंद ने बताया कि उनके पिता तिलक सिंह अपनी बहन के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर दावत खाकर मोपेड से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिनौनी गांव के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व पुलिस घायल तिलक सिंह को मेडिकल कॉलेज इलाज को ला रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें