बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार दौड़ना दो सराफा कारोबारियों की जान पर भारी पड़ गया। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर पलट गई, जिससे बिसौली निवासी सराफा कारोबारी सनी अग्रवाल (28 वर्ष) पुत्र आलोक अग्रवाल और अंशुल वार्ष्णेय (30 वर्ष) पुत्र केशव वार्ष्णेय की मौत हो गई। दोनों बरेली से लौट रहे थे। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।