फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत, ट्रैक्टर चालक घायल

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर से टकराकर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ व यात्री शेड से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी गोवर्धन (40 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से चालक का शव निकलवा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें