फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आसफपुर रोड पर गांव मौजमपुर मोड़ के समीप बुधवार शाम करीब छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो शवों की पहचान हो गई है। इनमें बिसौली के गांव मुड़िया धुरैकी निवासी मुकेश पुत्र ताराचंद्र एवं रतनपुर गांव के राजकुमार पुत्र हरिशंकर हैं। पुलिस तीसरे शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही थी। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें