बदायूं जिले के लभारी गांव में रामजानकी मंदिर से सटी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को महंत प्रयागदास जीवित समाधि लेने के लिए गड्ढे में बैठ गए। उन्होंने जमीन की पैमाइश का विरोध किया। ग्रामीणों के अनुसार, यह भूमि चकबंदी से पहले मंदिर की मानी जाती थी। करीब दो दशक पहले इस पर पट्टे कर दिए गए थे। शनिवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पैमाइश हुई, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।