बदायूं के कादरचौक चौराहे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सात वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बच्ची की पहचान गोरिया नगला निवासी कोमल के रूप में हुई। कोमल अपने परिजनों के साथ कादरचौक चौराहे पर आई थी। टेंपो से उतरते ही एंबुलेंस की चपेट में आ गई। एंबुलेंस का पहिया बच्ची के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया।